लेह, 5 सितंबर, 2026 (प्रभजोत सिंह): भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने लद्दाख के ऊंचाई वाले अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर वहां तैनात जवानों की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सैनिकों और अधिकारियों से बातचीत की तथा कठिन मौसम और दुर्गम परिस्थितियों में उनके समर्पण, सतर्कता और उच्च मनोबल की सराहना की।
लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने जवानों को लगातार प्रशिक्षण, अनुशासन और शारीरिक क्षमता बनाए रखने के साथ तकनीकी दक्षता, बेहतर तालमेल और नवाचार पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया।






