नई दिल्ली, 06 सितंबर, 2026 (हर्षलीन सिंह): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज’ का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता 5 से 9 सितंबर 2026 तक अहमदाबाद में आयोजित हो रही है, जिसमें 19 देशों के 108 से अधिक पैरा-एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
अमित शाह ने कहा कि भारत का लक्ष्य केवल अधिक पदक जीतना नहीं, बल्कि सभी खेलों के लिए बेहतर प्रशिक्षण, कोचिंग और आधुनिक सुविधाएं विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में वैश्विक खेल केंद्र के रूप में उभरेगा।
उन्होंने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरविंदर सिंह, शीतल देवी और राकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाया है। शाह ने उम्मीद जताई कि अहमदाबाद आने वाले समय में बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।






