Wednesday, September 30, 2026
HomePunjab‘खेडां वतन पंजाब-2026’ 60-70 आयु वर्ग की महिलाओं के शॉटपुट मुकाबले...

‘खेडां वतन पंजाब-2026’ 60-70 आयु वर्ग की महिलाओं के शॉटपुट मुकाबले में परमजीत कौर ने पहला और ऊषा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया

फतेहगढ़ साहिब, 30 सितंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला फतेहगढ़ साहिब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत चल रही जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला खेल अधिकारी हरपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स अंडर-17 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में किरणदीप कौर ने पहला, मनरूप कौर ने दूसरा और साहिबजोतवीर जस्सड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 लड़कियों की लंबी कूद में प्रभदीप कौर ने पहला, अंचला कुमारी ने दूसरा और गुरसीरत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60-70 आयु वर्ग की महिलाओं के शॉटपुट मुकाबले में परमजीत कौर ने पहला और ऊषा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 51-60 आयु वर्ग की महिलाओं के शॉटपुट मुकाबले में रूपप्रीत कौर ने पहला और हरपाल कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में श्री अशोक कालड़ा, स. सुखदेव सिंह और स. सज्जन सिंह ने 100 मीटर दौड़ में जीत हासिल की। 61-70 वर्ष आयु वर्ग में परमजीत कौर ने शॉटपुट में बाजी मारी।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि 41-50 आयु वर्ग की महिलाओं के बैडमिंटन मुकाबले में रोमी ने पहला, मंजू बाला ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। 21-30 आयु वर्ग के मुकाबले में देव सेतिया ने पहला, राघव कक्कड़ ने दूसरा और सिद्धांत भाटिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रोलर स्केटिंग अंडर-17 लड़कों के इनलाइन 500+ मीटर मुकाबले में सुशील कुमार, गार्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल, सरहिंद ने पहला स्थान हासिल किया। अकालजोत सिंह, ओ.पी. बांसल स्कूल, मंडी गोबिंदगढ़ ने दूसरा और लक्ष्य, गार्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल, सरहिंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि टेबल टेनिस के अंडर-21 लड़कियों के मुकाबले में दस्तूर ने पहला, सुहानी ने दूसरा तथा एंजल और कनिष्का ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-21 लड़कों के मुकाबले में केशव प्रताप ने पहला, जसकरण ने दूसरा तथा नवदीप और तुरमन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। 21-30 आयु वर्ग के पुरुषों के मुकाबले में हरप्रीत सिंह ने पहला, दविंदरपाल सिंह ने दूसरा तथा दया सिंह और अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि पुरुषों के टेनिस बॉल क्रिकेट मुकाबलों में ब्लॉक खेड़ा की टीम इसरहेेल ने खमाणों की टीम को 2 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसी तरह बस्सी पठाना की टीम ने महिमदपुर की टीम को 22 रनों से हराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments