Sunday, October 11, 2026
HomePunjabधूरी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात

धूरी के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने 27.63 लाख रुपये की लागत से तैयार इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का किया उद्घाटन
धूरी, 5 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): धूरी शहर में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से सब्जी मंडी धूरी में एम.सी. पार्क के साथ लगते इंडोर स्पोर्ट्स हॉल को 27.63 लाख रुपये की लागत से अपग्रेड कर बैडमिंटन कोर्ट तैयार किए गए हैं। इनका उद्घाटन आज मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने और खिलाड़ियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धूरी के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर माहौल मिल सके।
उन्होंने कहा कि नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का लाभ धूरी के खिलाड़ियों, बच्चों और अन्य खेल प्रेमियों को मिलेगा। चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए सुबह और शाम के समय कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। खिलाड़ियों और संबंधित एसोसिएशन के सदस्यों के लिए आई.डी. तैयार किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष समय निर्धारित किया जाएगा, जबकि महिलाओं के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष समय रखा जाएगा। इस संबंध में विस्तृत समय-सारणी जल्द तैयार कर जारी की जाएगी।
नगर कौंसिल धूरी की अध्यक्ष श्रीमती अमरजोत कौर बाजवा ने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट के उपयोग के लिए जल्द ही समय-सारणी तैयार की जाएगी, ताकि हर वर्ग के लोगों को इस खेल सुविधा का सुचारू रूप से लाभ मिल सके।
ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि धूरी में खेल सुविधाओं को और मजबूत करने के साथ-साथ शहर के बुनियादी ढांचे के विकास को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धूरी को विकास के लिहाज से और मजबूत बनाने के लिए आवश्यकता के अनुसार हर संभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, सदस्य फूड कमिशन जसवीर सिंह सेखों, चेयरमैन जिला परिषद रछपाल सिंह भुल्लर, रूबल बाजवा, नरेश सिंगला सहित नगर कौंसिल धूरी के बड़ी संख्या में सदस्य भी उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments