Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने SING FORUM में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

चंडीगढ, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में ‘SING FORUM’ के मंच पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और प्रदेश में निवेश के नए अवसरों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में प्रदेश में डेटा सेंटर स्थापित करने, हिसार के आसपास रक्षा क्षेत्र में निवेश, बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने तथा नई तकनीक अपनाने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार उद्यमियों और निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी उपस्थित उद्यमियों को हरियाणा आने और प्रदेश में निवेश करने का आमंत्रण दिया। श्री नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार निवेशकों के हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।

बैठक में पानीपत में हाउसिंग क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसी क्रम में गुरुग्राम में किफायती दरों पर आवासीय क्षेत्र विकसित करने और ‘हाउसिंग फॉर रेंटल’ नीति को लेकर भी सरकार के साथ बातचीत हुई। इन चर्चाओं में प्रदेश में आवासीय सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाने और किफायती मकान उपलब्ध करवाने की दिशा में आगे बढ़ने पर विचार किया गया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर इस अभियान को और आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि हरियाणा ‘मेक इन इंडिया’ के लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रदेश को औद्योगिक एवं तकनीकी विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

बैठक में शामिल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख और सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों की सराहना की। बैठक के दौरान प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नई तकनीकों को बढ़ावा देने पर सभी पक्षों में सहमति बनी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दोहराया कि हरियाणा सरकार उद्यमियों के साथ मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने सभी को भरोसा दिलाया कि निवेशकों के हितों की रक्षा और परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाने के लिए प्रशासनिक सहयोग लगातार उपलब्ध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments