Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaलाडवा मंडी में सुबह 5 बजे से सायं 6 बजे तक किया...

लाडवा मंडी में सुबह 5 बजे से सायं 6 बजे तक किया जाएगा धान उठान कार्य:राजेश कुमार सोनी

लाडवा, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा):  उपमंडल अधिकारी नागरिक राजेश कुमार सोनी ने कहा कि मंडियों में धान खरीद कार्य के लिए उपमंडल के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। मंडियों में किसानों, आढ़तियों, व्यापारियों व मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।
एसडीएम राजेश कुमार सोनी सोमवार को मार्केट कमेटी लाडवा के सभागार में व्यापारियों, आढ़तियों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लाडवा उपमंडल में अनाज मंडी में आ रही धान की फसल की उठान को को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। किसानों व आढ़तियों की सुविधा के लिए अब धान की फसल की उठान का का कार्य सुबह 5 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। यह प्रक्रिया आगामी 10 दिन के लिए की जाएगी, जिससे मंडी में आ रही धान की फसल के कारण किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और मंडी में धान आवक के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे। इस मौके पर मार्केट कमेटी लाडवा के अध्यक्ष डा. गणेश दत्त, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, मंडी प्रधान राजीव आर्य, स्वीटी भुल्लर, संजय गर्ग, राइस मिल के प्रधान दीपक, डीएफएससी निरीक्षक प्रदीप, मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments