Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaचंडीगढ़ में 756वें गुरु प्रकाश दिवस और नामदेव जयंती समारोह की तैयारियां

चंडीगढ़ में 756वें गुरु प्रकाश दिवस और नामदेव जयंती समारोह की तैयारियां

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर, 2026 (संजीव शर्मा): पंजाब नामदेव समाज की ओर से 756वां गुरु प्रकाश दिवस और नामदेव जयंती समारोह 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में आयोजित किया जा रहा है। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा, जिसमें पंजाब राज्य की विभिन्न नामदेव सभाओं की ओर से संयुक्त रूप से भाग लिया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए चंडीगढ़ नामदेव सभा के सचिव नरेश मरजारा ने बताया कि समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा की उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने बताया कि नामदेव सभा के अध्यक्ष सतबीर वर्मा की ओर से समारोह में अधिक से अधिक संगत और समाज के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंजाब के अबोहर, फाजिल्का और सियोवाली ढाब सहित विभिन्न क्षेत्रों में छींबा, छींबी और दर्जी समाज के लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर सुभाष रोहिला, कृष्ण कोकच्चा, मदनलाल बाटू, संजय रोहिला, दीपक रोहिला, प्रेम सिंह, नरेंद्र वर्मा, देवी लाल पटनेजा, हेत राम छीपा, हरजिंदर सिंह, चमकौर सिंह, प्रवीण जेड्डू, तिलक राज, मनीराम खत्री सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।

आयोजकों ने नामदेव समाज से संबंधित संगतों से अपील की है कि वे 18 अक्टूबर को नामदेव भवन, सेक्टर-21, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments