Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaप्रदेश सरकार किसानों के हितों लेकर गंभीरता से कर रही है काम:श्याम...

प्रदेश सरकार किसानों के हितों लेकर गंभीरता से कर रही है काम:श्याम सिंह राणा

कुरुक्षेत्र, 5 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों को लेकर गंभीर है और धान खरीद के दौरान किसी किसान को अनावश्यक परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अनाज मंडी में आने वाली किसान की धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मंडियों में खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा सोमवार को कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय में धान खरीद कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद का काम सुचारू से चलना चाहिए। इस खरीद कार्य के दौरान किसी को भी कोई दिक्कत और परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसी भी मंडी से सूचना मिलने पर व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को अधिकारी तुरंत दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इसलिए अधिकारी धान की खरीद कार्य को गंभीरता से ले, जो अधिकारी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।


उन्होंने मंडियों के गेट पास से लेकर तमाम खरीद कार्य के बारे में विस्तृत रिपोर्ट हासिल करते हुए कहा कि सरकार फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान अन्नदाताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। अनाज मंडियों में किसानों को अपनी फसल बेचने के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। इस मौके पर एसडीएम अमन कुमार, मार्किट कमेटी सचिव हरजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments