अपील
पटियाला, 09 अक्टूबर, 2026 (छत्रपाल सिंह चौधरी): पंजाब सरकार के अधीन आने वाले समूह कर्मचारियों और सेवामुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की जाती है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जायज मांगों के लिए किए जा रहे संघर्ष की कड़ी के तहत 10 अक्टूबर, दिन शनिवार को संगरूर में रैली रखी गई है। इस रैली में हर एक कर्मचारी व पेंशनभोगी का जाना जरूरी है, ताकि सरकार को बड़ा इकठ्ठा (भीड़) करके अपने वोट बैंक का अहसास कराया जा सके कि इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारी व पेंशनभोगी किसी भी पार्टी को हरा सकते हैं।
इसलिए सभी श्रेणियों के कर्मचारियों और खासकर महिला कर्मचारियों तथा सेवामुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों से भी विनती की जाती है कि 10 तारीख को सुबह 9:30 बजे बी.एम.एल. सर्कल और आई.बी. सर्कल में पहुंचें। आपके जाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।
की ओर से :- सरदार अमर बहादुर सिंह (सूबा प्रधान, इरीगेशन मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब) और जगप्रीत सिंह महाजन (प्रेस सचिव)।





