हरियाणा , 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली ने राई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि उस समय संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम हरियाणा की जनता के विश्वास के रूप में सामने आया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए थे।
उन्होंने कहा कि जनता का यह विश्वास जनसेवा, सुशासन और हरियाणा के निरंतर विकास के लिए और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
श्री बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ हर वर्ग के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।





