Thursday, October 15, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा से की अहम मुलाकात

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री श्री बेंजामिन डौसा से अहम मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-स्वीडन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने तथा हरियाणा में सहयोग के नए अवसर तलाशने पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा स्वीडन के साथ की गई मुलाकातों और प्रयासों को आगे बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने उल्लेख किया कि मई 2025 में भारत और स्वीडन ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। आगामी पांच वर्षों में दोनों देशों ने आपसी व्यापार और निवेश को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

श्री सैनी ने बताया कि वर्तमान में भारत में कई स्वीडिश कंपनियां काम कर रही हैं। उन्होंने शिक्षा, कौशल विकास और ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से हरियाणा में उपलब्ध 18 ड्राई पोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके माध्यम से स्वीडन के साथ मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

स्वीडन के मंत्री श्री बेंजामिन डौसा ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और हरियाणा के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करने के प्रति सहमति जताई। मुख्यमंत्री ने श्री डौसा को ‘हैपनिंग हरियाणा’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments