Thursday, October 15, 2026
HomePatiala‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना व्यापारी भाइयों के लिए दिवाली का तोहफा:...

‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना व्यापारी भाइयों के लिए दिवाली का तोहफा: एडवोकेट विनोद सिंगला

पटियाला, 15 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के जिला पटियाला के चेयरमैन एडवोकेट विनोद कुमार सिंगला और स्टेट सेक्रेटरी श्री संजीव गुप्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारी भाइयों के लिए ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना की शुरुआत की गई है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन व्यापारियों को निगम की दुकानों का मालिकाना हक प्रदान करना है, जो इन दुकानों में अपना कारोबार कर रहे हैं।
इस योजना के तहत कोई भी व्यापारी आवश्यक दस्तावेज जमा करवाकर डीसी रेट के अनुसार अपनी दुकान अपने नाम करवा सकता है। इस योजना का लाभ उठाने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2026 निर्धारित की गई है।


जिला चेयरमैन एडवोकेट विनोद कुमार सिंगला ने कहा कि यह योजना व्यापारी भाइयों के लिए बेहद लाभकारी है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा, ट्रेडर्स कमीशन के वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर और पार्टी के समस्त हाईकमान का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments