Thursday, October 15, 2026
HomeHaryanaजिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने किया...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण


कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):
  जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में  सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीतिका भारद्वाज द्वारा वन स्टॉप सेंटर, कुरुक्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्र में कार्यरत स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र में  विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की ।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने स्टाफ को निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाली प्रत्येक पीड़ित महिला को समय पर आवश्यक सहायता, कानूनी परामर्श, मनोवैज्ञानिक सहायता तथा अन्य उपलब्ध सेवाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित इस केंद्र की सेवाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक प्रभावी रूप से पहुंचना चाहिए। इस निरीक्षण के दौरान केंद्र में कोई पीडि़ता उपस्थित नहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments