17 अक्टूबर को रतनगढ़, मनैला, धनौला, थाबलां, गंधुआं कलां, फतेहपुर जट्टां, मंडोफल, शमशेर नगर और बीबीपुर में दिखाई जाएगी डॉक्यूमेंट्री
बस्सी/खमाणों/फतेहगढ़ साहिब, 16 अक्टूबर 2026 (छत्रपाल सिंह): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष पहल के तहत बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव खुदादपुर, धंतोदा और हाजीपुर, खमाणों ब्लॉक के गांव गगड़वाल, काला माजरा और हवारा तथा खेड़ा ब्लॉक के गांव हंसाली, रामगढ़ सैनियां और बलहारा में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।
इसका उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी विचारधारा और मानवता के कल्याण के लिए दिए गए संदेश को लोगों तक पहुंचाना है।
डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अक्टूबर को खमाणों ब्लॉक के गांव रतनगढ़, मनैला और धनौला, बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव थाबलां, गंधुआं कलां और फतेहपुर जट्टां तथा खेड़ा ब्लॉक के गांव मंडोफल, शमशेर नगर और बीबीपुर में विशेष डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इन गांवों में डॉक्यूमेंट्री के प्रदर्शन क्रमशः शाम 5 बजे, 6 बजे और 7 बजे शुरू होंगे।






