पटियाला, 16 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पटियाला शहरी क्षेत्र के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने मथुरा कॉलोनी में केदारनाथ मंदिर के साथ लगती जगह पर 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली धर्मशाला के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है। लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। धर्मशाला के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर एसई सुरिंदरजीत सिंह, रणजीत सिंह, सतनाम सिंह असीचा (संरक्षक), मिठू (प्रधान), पूर्ण सिंह, सुरिंदर पाठक, राम लाल, तरसेम वर्मा, मदन गोपाल, शंटी बैनीपाल सहित अन्य नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।






