Friday, October 16, 2026
HomeWorld Newsऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बेरोजगारी बढ़कर 4.7% पर पहुंची, पांच...

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में बेरोजगारी बढ़कर 4.7% पर पहुंची, पांच साल के उच्च स्तर पर संकट

सिडनी, 16 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े राज्य न्यू साउथ वेल्स में रोजगार बाजार पर दबाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। बढ़ती ब्याज दरों, महंगे पेट्रोल और आवास की कीमतों में गिरावट के बीच राज्य में बेरोजगारों की संख्या पिछले तीन महीनों में 34,000 बढ़कर 2.23 लाख हो गई है। बेरोजगारी दर भी 4 प्रतिशत से बढ़कर 4.7 प्रतिशत पहुंच गई है, जो करीब पांच वर्षों का उच्चतम स्तर बताया गया है।
ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, जून से अब तक राज्य में 31,000 पुरुषों की पूर्णकालिक नौकरियां कम हुई हैं। वहीं, कुल रोजगार प्राप्त लोगों की संख्या जनवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।
आर्थिक दबाव के बीच रिजर्व बैंक द्वारा फरवरी, मार्च और मई में ब्याज दरें बढ़ाए जाने के बाद रोजगार की मांग कमजोर होने की बात सामने आई है। अर्थशास्त्री ऑस्कर गुथ के मुताबिक, न्यू साउथ वेल्स के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के व्यापक रोजगार बाजार में सुस्ती के संकेत देते हैं। यदि यह रुझान जारी रहता है, तो इसका असर परिवारों की आय, खर्च करने की क्षमता और आर्थिक गतिविधियों पर भी पड़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments