पटियाला, 18 अक्टूबर, 2026 (हर्षलीन सिंह) : श्रीमती रेनू भगत (सहायक निदेशक, सेंसस ऑपरेशन पंजाब) द्वारा दिनांक 17.10.2026 को जिला पटियाला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों का जायजा लेने और सुचारू प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार, सेंसस सेल, पटियाला के कार्यालय में बैठक की गई और Census-2027 Phase-II (PE) CMMS Portal से संबंधित प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया गया।
बैठक में उप अर्थ एवं सांख्यिकी सलाहकार-सह-अतिरिक्त जिला सेंसस अधिकारी श्रीमती जसविंदर कौर और 15 चार्ज कार्यालयों (6 तहसील, 5 नगर परिषद और 4 नगर पंचायतों) के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान सहायक निदेशक, सेंसस ऑपरेशन पंजाब द्वारा जनगणना के दूसरे चरण के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे HLB समीक्षा (HLB Review), EB कार्विंग (EB Carving) और अन्य सहायक गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator), चार्ज क्लर्कों और तकनीकी सहायकों (Technical Assistants) को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ (स्व-गणना) की एक नई पहल की गई है। इसके तहत कोई भी नागरिक 16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार की गणना स्वयं कर सकता है। इसके बाद, जनगणना का दूसरा मुख्य चरण 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें सरकारी प्रगणक (एन्यूमेरेटर) लोगों के घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य पूरा करेंगे।
माननीय उपायुक्त (डिप्टी कमिश्नर) महोदय एवं माननीय अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास), पटियाला जी द्वारा जिले के सभी नागरिकों से भारत सरकार द्वारा करवाई जा रही जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई।






