2022 से शुरू हुए शिक्षा सुधारों से सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान; बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देना सरकार की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता।
पंजाब, 4 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पंजाब में वर्ष 2022 से शुरू की गई ‘शिक्षा क्रांति’ के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार विद्यार्थी देश की कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) पास करके डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार कर रहे हैं।
इस संबंध में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वर्ष 2022 से शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किए गए सुधारों का सकारात्मक प्रभाव अब विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में दिखाई देने लगा है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा नीट परीक्षा पास करना इस बात का प्रमाण है कि उनमें भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के भविष्य को उज्ज्वल बनाना और प्रदेश के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है। उनके अनुसार, प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा के अवसर मिलने चाहिए, ताकि वह अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर जीवन में ऊंचे मुकाम हासिल कर सके।
सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करके सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य उच्च पदों तक पहुंचने के समान अवसर उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उनका भविष्य संवारना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।






