पटियाला, 19 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह): खेलां वतन पंजाब दियां 2026 के संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि ये प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पंजाब के अलग-अलग जिलों से खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि लॉन टेनिस अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में एस.ए.एस. नगर ने पहला, लुधियाना ने दूसरा और पटियाला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में जालंधर ने पहला, पटियाला ने दूसरा और अमृतसर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वॉलीबॉल स्मैशिंग के अंडर-14 लड़कों के वर्ग में होशियारपुर की टीम ने बठिंडा को, एस.ए.एस. नगर की टीम ने श्री मुक्तसर साहिब को और पठानकोट की टीम ने गुरदासपुर की टीम को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

इसी तरह अंडर-17 लड़कों के वर्ग में होशियारपुर की टीम ने बरनाला को, पटियाला की टीम ने फाजिल्का को, श्री फतेहगढ़ साहिब की टीम ने मानसा को, लुधियाना की टीम ने एस.बी.एस. नगर को, एस.ए.एस. नगर की टीम ने श्री फतेहगढ़ साहिब को और होशियारपुर की टीम ने मलेरकोटला को हराया।
अंडर-21 लड़कों के वर्ग में मलेरकोटला की टीम ने रोपड़ को, पठानकोट की टीम ने श्री फतेहगढ़ साहिब को, एस.ए.एस. नगर की टीम ने होशियारपुर को, मलेरकोटला की टीम ने जालंधर को, लुधियाना की टीम ने संगरूर को और पटियाला की टीम ने पठानकोट को हराकर शानदार जीत हासिल की।







