Friday, November 20, 2026
HomeHaryanaकार्यक्रम की तैयारियां पूरी, आज मुख्यमंत्री करेंगे कुरुक्षेत्र के ड्रीम प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी...

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, आज मुख्यमंत्री करेंगे कुरुक्षेत्र के ड्रीम प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास:विश्राम कुमार मीणा

120 करोड़ की लागत से बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेस्ट हाउस, 96 कमरे, ब्रह्मसरोवर व्यू वाले 2 रेस्टोरेंट, 500 क्षमता का एग्जीबिशन हॉल और 400 वाहनों की पार्किंग, 26 फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कुरुक्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह रेस्ट हाउस कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया एक बहुत ही महत्वपूर्ण तोहफा है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि यह रेस्ट हाउस लगभग साढ़े 6 एकड़ केडीबी की भूमि पर बनाया जाएगा और इस पर लगभग 120 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। सिविल वर्क के लिए कॉन्ट्रैक्टर अलॉट हो चुका है और आज भूमि पूजन के साथ कार्य शुरू हो जाएगा। रेस्ट हाउस का डिजाइन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं हर पहलू को देखकर इंटीग्रेटेड और समावेशी डिजाइन के रूप में अप्रूव किया है। इसमें खास तौर पर इस बात का ध्यान रखा गया है कि यहां से ब्रह्मसरोवर का सुंदर दृश्य दिखाई दे। इसमें कुल 96 कमरों का निर्माण किया जाएगा। इसमें दो रेस्टोरेंट होंगे, एक ग्राउंड फ्लोर पर और एक टॉप फ्लोर या छत पर, ताकि आगंतुक ब्रह्मसरोवर के नजारे के साथ विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि रेस्ट हाउस में 500 लोगों की क्षमता वाला एक बड़ा एग्जीबिशन हॉल होगा। इसके साथ ही 200 क्षमता और 50 क्षमता के दो कॉन्फ्रेंस हॉल भी होंगे, जहां सरकारी बैठकें और अन्य आयोजन हो सकेंगे। स्टाफ के लिए लगभग 100 लोगों के ठहरने की व्यवस्था और लगभग 400 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि सडक़ पर पार्किंग की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कुरुक्षेत्र में पर्यटन में काफी प्रगति हुई है और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह रेस्ट हाउस उनके अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
26 फायर ब्रिगेड वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि आज ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी फायर डिपार्टमेंट के आधुनिकीकरण की पहल के तहत 26 नए फायर ब्रिगेड वाहनों का लोकार्पण भी करेंगे। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न जिलों के लिए रवाना किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments