Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaरिश्वत मामले में यूनियन बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर को 3 साल...

रिश्वत मामले में यूनियन बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर को 3 साल की कठोर कैद

पंचकूला, 21 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने रिश्वतखोरी के मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व ब्रांच मैनेजर नरेश कुमार पासी को तीन साल की कठोर कैद (रिगोरस इमप्रिजनमेंट) और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सीबीआई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अदालत ने यह सजा 19 नवंबर 2026 को सुनाई।

25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का आरोप: सीबीआई द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, आरोपी नरेश कुमार पासी उस समय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सेक्टर-6, करनाल शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर तैनात था। उस पर शिकायतकर्ता से 1.25 लाख रुपये के हाउसिंग लोन की किस्त/राशि जारी करने के संबंध में 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप था।

सीबीआई ने इस मामले में 18 दिसंबर 2018 को केस दर्ज किया था। उसी दिन सीबीआई द्वारा जाल बिछाकर (ट्रैप) कार्रवाई की गई और आरोपी को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत चार्जशीट: सीबीआई द्वारा जांच पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988) के तहत अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल की कठोर कैद और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments