Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaमाई भारत एन.एस.एस. अवार्ड (2023-24) के लिए 11 दिसंबर तक स्वीकार किए...

माई भारत एन.एस.एस. अवार्ड (2023-24) के लिए 11 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे नामांकन – शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

चंडीगढ़, 21 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023-24 के माई भारत एनएसएस अवार्ड के लिए पात्र नामांकनों की हार्ड कॉपी 11 दिसंबर, 2026 तक संबंधित निदेशालय में जमा करवाई जा सकती है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा और ई-मेल के माध्यम से भेजे गए नामांकन भी मान्य नहीं होंगे।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन कार्यक्रम समन्वयकों के अधिकार क्षेत्र में 100 से अधिक एनएसएस इकाइयां हैं, वे अधिकतम 1 एनएसएस समन्वयक, 2 एनएसएस इकाइयों (कार्यक्रम अधिकारी सहित) तथा 2 पुरुष और 2 महिला स्वयंसेवकों के नामांकन भेज सकेंगे। इसी प्रकार, 100 से कम एनएसएस इकाइयों वाले अधिकार क्षेत्र के कार्यक्रम समन्वयक अधिकतम 1 एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक, 1 एनएसएस इकाई (कार्यक्रम अधिकारी सहित) तथा 1 पुरुष और 1 महिला स्वयंसेवक का नामांकन श्रेणीबद्ध तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे।

श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि निर्धारित सीमा से अधिक भेजे गए अतिरिक्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित समन्वयकों और संस्थानों से अपील की है कि वे समय रहते नियमों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों, अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments