Tuesday, November 24, 2026
HomeHaryanaजिला युवा महोत्सव-2026 में 170 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 800...

जिला युवा महोत्सव-2026 में 170 से अधिक युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, 800 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

माफी ढांडा ने किया जिला युवा महोत्सव का शुभारंभ, युवाओं का बढ़ाया उत्साह, छह विधाओं में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
कुरुक्षेत्र, 21 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र में जिला युवा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरपर्सन माफी ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महोत्सव का शुभारंभ किया। मेहमानों युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।
मुख्य अतिथि माफी ढांडा ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। जिला युवा महोत्सव जैसे आयोजन युवाओं को जिला स्तर से लेकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला स्तरीय इस युवा महोत्सव में कुरुक्षेत्र जिले के विभिन्न सरकारी शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थानों से 800 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव में छह अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें 170 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कविता पाठ, भाषण, समूह नृत्य, एकल नृत्य, पेंटिंग, गायन, वाद्य संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार जीतने वाले प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए गए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
महोत्सव के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, मंच पर प्रस्तुति देने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा एक-दूसरे से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य विशाल सोढ़ी ने सभी मेहमानों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया। जिला युवा महोत्सव-2026 युवाओं के लिए प्रतिभा, कला, संस्कृति और उत्साह का यादगार मंच साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments