रतिया, 22 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा): शहीद दविंदर सिंह सरकारी पोस्ट ग्रेजुएट महिला कॉलेज, रतिया के वाणिज्य विभाग की ओर से डिजिटल पेमेंट सिस्टम विषय पर PPT प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुरिंदर सभरवाल ने की, जबकि संचालन डॉ. स्वाति और प्रो. बिंदू ने किया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने UPI, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, QR कोड और कैशलेस लेन-देन जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां दीं। विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार ने डिजिटल भुगतान के लाभों के साथ साइबर सुरक्षा और सुरक्षित लेन-देन के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
प्रतियोगिता में बीकॉम द्वितीय वर्ष की रक्षा ने पहला, सानिया ने दूसरा और बीकॉम प्रथम वर्ष की मोहिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।







