Wednesday, November 25, 2026
HomeWorld Newsतुर्किये में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, वायुसेना के 5 जवानों की मौ.त; दो...

तुर्किये में सैन्य हेलीकॉप्टर क्रैश, वायुसेना के 5 जवानों की मौ.त; दो सप्ताह में दूसरा हादसा

अंकारा, 25 नवंबर 2026 (छत्रपाल सिंह):  तुर्किये की वायुसेना को बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी तुर्किये में नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान वायुसेना का AS-532 कूगर सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक दल के पांच सदस्यों की जान चली गई। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एसकीशेहिर से भरी थी उड़ान, 15 किलोमीटर दूर गिरा हेलीकॉप्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने एसकीशेहिर स्थित वायुसेना के प्रथम मुख्य जेट बेस कमांड से उड़ान भरी थी। यह दुर्घटना योरुकाकचायर इलाके के पास हुई, जो एसकीशेहिर शहर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। हादसे के बाद पुलिस, चिकित्सा और बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचाव कर्मियों ने मलबे तक पहुंचकर राहत अभियान चलाया।

12 दिन में दूसरा बड़ा सैन्य हेलीकॉप्टर हादसा

तुर्किये की सेना के लिए यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि इससे पहले 12 नवंबर को मालात्या प्रांत में सेना का सिकोरस्की S-70 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में भी चार सैन्यकर्मियों की मौत हुई थी। इस तरह महज 12 दिनों के भीतर दो सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में कुल नौ जवानों की जान जा चुकी है।

दुर्घटना की वजह अभी रहस्य

रक्षा मंत्रालय ने अभी तक हादसे के पीछे तकनीकी खराबी, मौसम या मानवीय चूक जैसी किसी वजह की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पांच सैन्यकर्मियों की मौत ने तुर्किये की सैन्य विमानन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments