पटियाला में आयोजित होने वाले विशाल धार्मिक समागम की तैयारियों को लेकर ट्रस्टियों ने की अहम मुलाकात
पटियाला, 25 नवंबर, 2026 (छत्रपाल सिंह): श्री सनातन धर्म ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी जी के सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे विशाल धार्मिक समागम के संबंध में आज ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने डिप्टी कमिश्नर पटियाला श्री हिमांशु जैन से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डीसी को समागम में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य रचिन बंसल (रिची डकाला), दिनेश अग्रवाल, राम डकाला, सुमित गोयल, राजन सिंगला, महेश गुप्ता, हितेश सिंगला और धर्मपाल बंसल ने डिप्टी कमिश्नर को समागम की रूपरेखा एवं तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने श्री सनातन धर्म ट्रस्ट के इस धार्मिक प्रयास की सराहना करते हुए समागम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि समागम को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है और प्रशासन के सहयोग से सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की जा रही हैं।







