Wednesday, November 25, 2026
HomePunjabमतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा के लिए 30 नवंबर...

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा के लिए 30 नवंबर को राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर

मतदान से संबंधित शिकायतें और आपत्तियां सुनने के लिए भी उपलब्ध रहेंगे इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर: उपायुक्त
फतेहगढ़ साहिब, 25 नवंबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): उपायुक्त-कम-जिला चुनाव अधिकारी डॉ. सोना थिंद ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया की समीक्षा के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब की ओर से पटियाला मंडल के कमिश्नर श्री विनय बुबलाानी, आईएएस को इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर की ओर से 30 नवंबर, सोमवार को सुबह 10:30 बजे जिला प्रशासनिक परिसर में जिले के सांसदों, विधायकों और सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों, सचिवों तथा संयोजकों के साथ बैठक की जाएगी। इस अवसर पर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण संबंधी चल रही प्रक्रिया की समीक्षा करने के साथ-साथ वे जिले के कुछ मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर की ईमेल आई.डी. div.com.ptl@punjab.gov.in और संपर्क नंबर 0175-2970029 है। मतदाता सूची में अपने वोट से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आपत्ति या समस्या रखने वाला कोई भी व्यक्ति उक्त तिथि को इलेक्टोरल रोल ऑब्जर्वर से मिल सकता है। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील की कि वे मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया के दौरान अपने मतदान के अधिकार से संबंधित किसी भी समस्या या आपत्ति को निर्धारित तिथि पर ऑब्जर्वर के ध्यान में लाएं, ताकि मतदाता सूचियों को सही और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग मिल सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments