Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

डी.ए.वी. स्कूल में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

जाखल मंडी, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  डी.ए.वी. स्कूल, जाखल मंडी में आज गुरुवार को संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया और संविधान के मूल्यों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके निर्माण तथा उसमें निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्या कविता शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों का सम्मान करे। विद्यार्थियों को बचपन से ही संवैधानिक मूल्यों और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान ही हमें एकता के सूत्र में बांधता है। बच्चों को संविधान के प्रति जागरूक करना ही सच्ची देशभक्ति है।
कार्यक्रम में स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments