Thursday, November 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा के कच्चे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के दायरे में आने वाली...

हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के दायरे में आने वाली संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन

पांच सदस्यीय समिति तय करेगी पात्रता; संस्थाओं की प्रमाणित सूची भी करेगी तैयार

चंडीगढ़, 26 नवंबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा सरकार ने हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 और नियम, 2025 के दायरे में शामिल की जाने वाली संस्थाओं की पात्रता निर्धारित करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का पुनर्गठन किया है।

इस संबंध में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

यह समिति अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत प्राधिकरण की परिभाषा में विभिन्न संस्थाओं को शामिल करने के लिए विशिष्ट और वस्तुनिष्ठ पात्रता मानदंड निर्धारित करेगी। इसके साथ ही समिति अधिनियम के दायरे में आने के लिए पात्र संस्थाओं की प्रमाणित सूची भी तैयार करेगी।

पुनर्गठित समिति की अध्यक्षता वित्त एवं योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव करेंगे, जबकि संबंधित संगठन के प्रशासनिक सचिव समिति के सदस्य होंगे। मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव को समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, हरियाणा के महाधिवक्ता का एक प्रतिनिधि, जो अतिरिक्त महाधिवक्ता से नीचे के पद का नहीं होगा, समिति में कानूनी सदस्य के रूप में शामिल होगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधि श्री पवन कुमार को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments