फ़तेहाबाद, 13, मार्च 2026 (संजीव शर्मा): श्री विचार आश्रम मंदिर फतेहाबाद का वार्षिक समारोह 15 मार्च और 16 मार्च को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा
इस शुभ अवसर पर ब्रह्मलीन श्री विचार आत्मानंद जी महाराज के 56 वे निर्वाण दिवस के उपलक्ष में संत समागम भजन संध्या श्रद्धांजलि समारोह सत्संग भजन संकीर्तन आध्यात्मिक अनमोल वचन भंडारा इत्यादि अनेकों धार्मिक आयोजन कार्यक्रम किए जाएंगे और ध्वजारोहण भी किया जाएगा स्वामी ध्यान प्रेमानंद जी और स्वामी विज्ञान प्रेमानंद जी महाराज के पावन सानिध्य मैं और पूज्य स्वामी विचार सेवानंद जी महाराज जी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम चलेगा समारोह की तैयारियां बड़े ही जोर शोर से चल रही है
श्री विचार आश्रम मैं आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह का माहौल है यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे इत्यादि की विशेष व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओं की ड्युटिया लगाई गई है संत समागम दो दिवसीय चलेगा समाजसेवी सुदर्शन नरूला ने बताया कि 15 मार्च 2026 को संत समागम एवं भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा
समाजसेवी सुदर्शन नरूला ने आगे बताया कि 16 मार्च को सुबह ब्रह्मलीन श्री स्वामी विचार आत्मानंद जी महाराज के निर्वाण दिवस के उपलक्ष में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया जाएगा और विधिवत पूजा अर्चना के मंत्र उच्चारण के साथ ध्वजारोहण भी किया जाएगा सुदर्शन नरूला ने अपील किया कि इस अवसर पर पहुंच करके स्वामी ध्यान प्रेमानंद जी स्वामी विज्ञान प्रेमानंद जी महाराज जी के व पहुंचने वाले संत महापुरुषों के अनमोल वचनों को सुनकर के जीवन को सफल बनाएं संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करें और लंगर प्रसाद भंडारा ग्रहण करें