संगरूर, 17 जून 2026: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर द्वारा Jhanil Healthcare Pvt. Ltd., Vardhman Textiles Ltd. तथा SBI Life Insurance कंपनियों के सहयोग से 19 जून 2026 (शुक्रवार) को नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रोजगार कार्यालय, संगरूर में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती सिम्पी सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि Jhanil Healthcare Pvt. Ltd. द्वारा इलेक्ट्रिशियन, मशीन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर (लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए) पदों हेतु भर्ती की जाएगी।
इसी प्रकार Vardhman Textiles Ltd. द्वारा मशीन ऑपरेटर (केवल लड़कियों के लिए) पद के लिए तथा SBI Life Insurance द्वारा ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी डेवलपमेंट मैनेजर एवं सीनियर एजेंसी मैनेजर (लड़के एवं लड़कियों दोनों के लिए) पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा आईटीआई उत्तीर्ण होनी चाहिए।
आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है:
इलेक्ट्रिशियन, मशीन ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर पदों के लिए 18 से 40 वर्ष।
मशीन ऑपरेटर (केवल लड़कियों) के लिए 18 से 35 वर्ष।
ग्रेजुएट सेल्स ट्रेनी डेवलपमेंट मैनेजर एवं सीनियर एजेंसी मैनेजर पदों के लिए 20 से 35 वर्ष।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) तथा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपियां साथ लेकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का टीए/डीए देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, संगरूर से संपर्क कर सकते हैं।