Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaडीएलएसए द्वार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजराना कलां में विधिक जागरूकता कार्यक्रम...

डीएलएसए द्वार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजराना कलां में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

कुरुक्षेत्र 20 जुलाई, 2026 : जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम एवं सचिव मिस नीतिका भारद्वाज  के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजराना कलां में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सीजेएम एवं सचिव मिस नीतिका भारद्वाज ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अमित सहरावत ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन, नालसा (बच्चों के लिए अनुकूल विधिक सेवाएं) योजना, 2024, नालसा (मानसिक बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों एवं बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को विधिक सेवाएं) योजना, 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर उन्होंने स्थायी लोक अदालत  की भूमिका, क्षेत्राधिकार, कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से मिलने वाले लाभों के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम, 2017 की धारा 27 के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।
पैनल अधिवक्ता  अमित सहरावत ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें अपने अधिकारों एवं उपलब्ध कानूनी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments