Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर जन सेवा का सशक्त माध्यम:विश्राम कुमार मीणा

समाधान शिविर जन सेवा का सशक्त माध्यम:विश्राम कुमार मीणा

उपायुक्त ने जन संवाद, सीएम विंडो और समाधान शिविर के मामलों की भी करी समीक्षा।
कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई, 2026 : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि समाधान शिविर जनसेवा का सशक्त माध्यम है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी सेवाओं से जुडी बाधाओं को दूर करना और जनता की शिकायतों का मौके पर ही निपटान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय व उपमंडल सत्र पर सोमवार और वीरवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में बिजली, पानी, परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य संबंधित शिकायतों की मौके पर सुनवाई कर उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित दिनों में शिविर में पहुंचकर समस्याओं का समाधान करवाएं।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को स्थानीय नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुन रहे थे, उन्होंने मौके पर अधिकारियों को कहा तय समय सीमा के अंदर संबंधित शिकायतों का निपटारा करें।
समाधान शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिन विभागों की शिकायतें लंबित पड़ी हुई है, उनका जल्द समाधान करते हुए आमजन को राहत प्रदान करें। समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है। सभी विभागाध्यक्ष सुनिश्चित करें कि प्रत्येक शिकायत को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जाए। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस मौके पर समाधान शिविर, सीएम विंडो और जन संवाद के मामलों की भी समीक्षा की और कहा कि अधिकारी तय समय सीमा के अंदर पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें तथा सोमवार और वीरवार को लगने वाले समाधान शिविर में सभी विभागाध्यक्ष खुद उपस्थित हो तथा पेंडिंग मामलों की फाइलें भी मौके पर लेकर आए।  इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी,सीएम एमिनेंट पर्सन गगन कोहली  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments