Thursday, August 27, 2026
HomePunjabनशों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत संगरूर सब-डिवीजन में एनडीपीएस...

नशों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत संगरूर सब-डिवीजन में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज, 2 आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 23 जुलाई, 2026 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल, आईपीएस ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिला संगरूर पुलिस द्वारा युद्ध नशों के विरुद्ध” तथा पिंडां दे पहरेदार” अभियान के तहत और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान सब-डिवीजन संगरूर पुलिस ने 14 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि नशे की लत से जूझ रहे लोगों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से 1 व्यक्ति को नशा मुक्ति उपचार के लिए दवा उपलब्ध करवाई गई।

एसएसपी ने बताया कि इस अवधि के दौरान अन्य गंभीर अपराधों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना सिटी-1 संगरूर में तांबा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी किया गया 37,500 किलोग्राम एसी (A.C.) वायर वाला तांबा बरामद किया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 173 ट्रैफिक चालान किए। वहीं, संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान 162 व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172 के तहत कार्रवाई की गई तथा 6 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्रवाई अमल में लाई गई।

एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने आम जनता से नशा विरोधी अभियान में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पंचायतों, खेल क्लबों और समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ बैठकें कर लोगों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही उन्हें नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की समय पर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सूचना मिलते ही तुरंत कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नशे की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने दोहराया कि नशों के खिलाफ पुलिस की जंग लगातार जारी रहेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments