Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaपोस्ट मैट्रिक स्कॉरशिप के लिए 31 जुलाई कर करें ऑनलाइन आवेदन:विश्राम कुमार...

पोस्ट मैट्रिक स्कॉरशिप के लिए 31 जुलाई कर करें ऑनलाइन आवेदन:विश्राम कुमार मीणा:

कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई 2026:उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि जिले के पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप वर्ष 2025-26 के 31 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए संबंधित विभाग ने पोर्टल को खोला हुआ है। इस योजना के पात्र उम्मीदवार 31 जुलाई तक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप वर्ष 2025-26 के संबंधित छात्र जो आवेदन करने से वंचित रह गये थे। आवेदन में किसी कागजात की कमी के कारण लंबित रह गये थे या छात्र के बैंक खाता आधार शीड और मैपिंग, केवाई और एक्टिव खाता के कारण राशि खाते में नहीं आयी है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए एनएसपी पोर्टल दोबारा से खोला गया है, जो 31 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी  अपने संस्थान या कालेज से संपर्क करके आवेदन कर सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments