Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026: पांचवें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, शर्मिला ढांडा...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026: पांचवें दिन भारत का शानदार प्रदर्शन, शर्मिला ढांडा ने रचा इतिहास

  1. ग्लासगो, 28 जुलाई, 2026 (जगदेव रंचना): ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पांचवें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 पदक अपने नाम किए, जिससे देश के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई।

    दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि पैरा एथलेटिक्स में मिली, जहां शर्मिला ढांडा ने महिलाओं की शॉट पुट F57 स्पर्धा में 9.81 मीटर की थ्रो के साथ ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। वह राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। वहीं, नाइजीरिया की यूचारिया इयाजी के अयोग्य घोषित होने के बाद शिल्पा के. शैला को कांस्य पदक मिला, जिससे भारत को एक ही स्पर्धा में दो पदक हासिल हुए।

    इसके अलावा सरवेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता और इस स्पर्धा में राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। वेटलिफ्टिंग में भी भारत का दबदबा कायम रहा। ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में 199 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं वल्लूरी अजय बाबू ने पुरुषों के 79 किलोग्राम वर्ग में स्नैच में 149 किलोग्राम का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में मुरली श्रीशंकर (8.01 मीटर) और लोकेश सत्यानाथन ने लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। मुक्केबाजी में सचिन सिवाच, अंकुश और साक्षी चौधरी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments