नई दिल्ली, 28 जुलाई, 2026 (अनिल कुमार भारती): फिल्मी अदाकारा सारा अली खान ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान अपनी परंपरा को कायम रखते हुए अपनी करीबी दोस्त सारा वैसोहा के साथ प्रसिद्ध गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका और अरदास की। दोनों ने श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक के रूप में सिर ढककर तथा एक जैसी सफेद शर्ट और नीली जींस पहनकर गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका। गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचने से पहले सारा अली खान ने नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित इंडिया कूट्योर वीक के दौरान फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के शो में भी हिस्सा लिया।
फिल्मी करियर की बात करें तो सारा अली खान हाल ही में फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में नजर आई थीं। अब वह अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अपनी आगामी स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘उड़ता तीर’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।






