Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsजर्मनी में गर्मी का कहर, हीटवेव से कई मौतों का अनुमान

जर्मनी में गर्मी का कहर, हीटवेव से कई मौतों का अनुमान

31 जुलाई,2026 (राजेश कुमार): यूरोप में जारी भीषण गर्मी का असर अब जानलेवा साबित हो रहा है। जर्मनी में इस साल अब तक हीटवेव और गर्मी से जुड़ी समस्याओं के कारण करीब 9,800 लोगों की मौत होने का अनुमान लगाया गया है। जर्मनी की स्वास्थ्य एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने की आशंका बनी हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, गर्मी से होने वाली सबसे ज्यादा मौतें 85 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में दर्ज की गईं, जिनकी संख्या करीब 5,420 रही। वहीं, 65 साल से कम उम्र के लगभग 630 लोगों की मौत गर्मी से संबंधित कारणों से हुई।

रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने बताया कि जब औसत साप्ताहिक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, तो मृत्यु दर में तेजी से बढ़ोतरी देखी जाती है। भीषण गर्मी के कारण कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई, स्कूल बंद किए गए और लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।यूरोप में बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और विशेष रूप से बुजुर्गों की देखभाल करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments