31 जुलाई,2026 (गुरप्रीत सिंह): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। हालांकि, भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पूनावाला ने अपने एक्स प्रोफाइल में बदलाव करते हुए बायो से भाजपा का नाम हटा दिया है। उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “जीवनभर का समर्थक” बताया है। हालांकि, उन्होंने अपने इस बदलाव के पीछे कोई सार्वजनिक कारण नहीं बताया।
शहजाद पूनावाला वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया था। भाजपा में आने के बाद उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। पूनावाला भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थकों में शामिल रहे हैं। वह टीवी डिबेट्स और सोशल मीडिया पर कांग्रेस व विपक्षी नेताओं पर अपने तीखे बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहे हैं।






