Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentजब पर्दे के राम कहलाए प्रेम अदीब, 9 बार निभाया था भगवान...

जब पर्दे के राम कहलाए प्रेम अदीब, 9 बार निभाया था भगवान राम का किरदार

रणबीर कपूर से पहले इस अभिनेता ने निभाया था 9 बार भगवान राम का किरदार, महात्मा गांधी ने भी देखी थी उनकी फिल्म

5 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): फिल्म ‘रामायण’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि, जब भी पर्दे पर भगवान राम की छवि की बात होती है तो दर्शकों के जेहन में सबसे पहले अभिनेता अरुण गोविल का चेहरा आता है। लेकिन अरुण गोविल से पहले भी एक अभिनेता ऐसा था, जिसने बड़े पर्दे पर राम के किरदार को कई बार जीवंत किया था।

यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि प्रेम अदीब थे, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में भगवान राम की भूमिका सबसे ज्यादा बार निभाने का रिकॉर्ड बनाया। प्रेम अदीब ने करीब नौ फिल्मों में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया और उस दौर में वे इसी भूमिका के लिए बेहद लोकप्रिय हो गए थे।

प्रेम अदीब ने साल 1942 में रिलीज हुई विजय भट्ट की फिल्म ‘भरत मिलाप’ से भगवान राम के रूप में पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई धार्मिक फिल्मों में राम का किरदार निभाया। इनमें ‘राम राज्य’, ‘रामबाण’, ‘राम विवाह’, ‘राम नवमी’, ‘राम हनुमान युद्ध’, ‘राम लक्ष्मण’, ‘राम भक्त विभीषण’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्में शामिल हैं। खास बात यह है कि प्रेम अदीब और शोभना समर्थ अभिनीत फिल्म ‘राम राज्य’ को महात्मा गांधी ने भी देखा था। यह फिल्म उस दौर की सबसे चर्चित धार्मिक फिल्मों में से एक मानी जाती है।

आज भले ही अरुण गोविल और आने वाले समय में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार के लिए चर्चा में हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा के इतिहास में प्रेम अदीब का नाम उस अभिनेता के रूप में दर्ज है, जिसने बड़े पर्दे पर नौ बार मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments