6 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना स्थित कैसवेल काउंटी में बुधवार सुबह एक घर में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को सुबह करीब 8 बजे घर में फायरिंग की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कई लोग गोलियों से घायल मिले। एक घायल को अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य की मौत हो चुकी थी।
कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है, हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही गोलीबारी के कारणों का खुलासा किया जाएगा।






