Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabहड़ताल से सरकारी सेवाएं प्रभावित पंजाब में कर्मचारी संगठनों का आंदोलन

हड़ताल से सरकारी सेवाएं प्रभावित पंजाब में कर्मचारी संगठनों का आंदोलन

लुधियाना 6 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): पंजाब में पी.एम.एस.यू, क्लेरिकल कैडर और पेंशनर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर 5 से 7 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुआ और कई लोग अपने जरूरी कामों के लिए परेशान होते नजर आए।

लुधियाना के सिविल सर्जन कार्यालय और सिविल अस्पताल में क्लेरिकल स्टाफ की सीटें खाली रहीं, जिससे काम करवाने पहुंचे लोगों को बिना काम लौटना पड़ा।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 7 अगस्त को चंडीगढ़ की अनाज मंडी में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद विधानसभा व सचिवालय घेराव की योजना है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, लंबित डी.ए. जारी करना, एसीपी आदेशों में बदलाव और अन्य मांगों का समाधान शामिल है। नेताओं ने चेतावनी दी कि सरकार ने मांगें जल्द पूरी नहीं कीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments