8 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्गनानंदा ने शानदार खेल दिखाते हुए अपना पहला सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज (शतरंज) खिताब जीत लिया। 20 वर्षीय प्रग्गनानंदा ने 23.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और एक राउंड बाकी रहते ही खिताब पक्का कर लिया।
ब्लिट्ज चरण में उन्होंने 18 में से 11.5 अंक जुटाए और सिर्फ एक मुकाबला गंवाया। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव 22 अंकों के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो 20 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस जीत के साथ प्रग्गनानंदा ग्रैंड चेस टूर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में उनकी जगह लगभग तय हो गई है।






