8 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): हरियाणा के रेवाड़ी के निशानेबाज कमलजीत ने मुश्किलों को पीछे छोड़कर एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में जगह बनाई है। शुरुआत में वह ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बनना चाहते थे, लेकिन गंभीर चोट के कारण उन्हें खेल बदलना पड़ा। 2019 में उन्होंने निशानेबाजी शुरू की।
आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार ने उनका पूरा साथ दिया। कमलजीत ने 2023 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण और एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने भारतीय टीम में स्थान पक्का कर लिया है।






