Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentसलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात पुलिसकर्मी की मौ.त

सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात पुलिसकर्मी की मौ.त

8 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): मुंबई के अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 41 वर्षीय कांस्टेबल गणेश सलमान खान के आवास के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वह अचानक बीमार पड़े और बेहोश होकर गिर गए। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें जलद ही नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।

कांस्टेबल गणेश उन पुलिसकर्मियों की टीम का हिस्सा थे, जिन्हें सलमान खान की सुरक्षा के लिए लगाया गया था। अभिनेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से कथित धमकियां मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने सलमान खान को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर रखी है। उनकी सुरक्षा में पुलिसकर्मियों और कमांडो की टीम तैनात रहती है।

सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा भी पिछले कुछ समय में बढ़ाई गई है। इमारत में निगरानी के लिए (जिससे तस्वीर साफ और स्पष्ट दिखती है) हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जबकि अपार्टमेंट की बालकनी को भी सुरक्षा के लिहाज से मजबूत किया गया है। पुलिसकर्मी की अचानक हुई मौत के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments