Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsहार्मुज़ संकट के बीच ईरान का कड़ा रुख, हूतियों का सऊदी रिफाइनरी...

हार्मुज़ संकट के बीच ईरान का कड़ा रुख, हूतियों का सऊदी रिफाइनरी पर हमला

10 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी नीतियों और रवैये में बदलाव नहीं करता, तब तक हार्मुज़ जलडमरूमध्य नहीं खोला जाएगा। ईरान ने अमेरिका से सैन्य दबाव खत्म करने, क्षेत्र से सेना हटाने, प्रतिबंध हटाने और युद्ध से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। इसी बीच ईरान ने ओमान के साथ जलडमरूमध्य के प्रबंधन को लेकर अलग समझौते के करीब पहुंचने का दावा किया है।

ईरान के शीर्ष नेतृत्व की बैठक का दावा

ईरानी मीडिया के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शीर्ष नेता मुजतबा खामेनेई से मुलाकात कर देश की सैन्य और आर्थिक स्थिति पर चर्चा की। यह दावा खामेनेई की गंभीर तबीयत संबंधी खबरों के बीच सामने आया है।

हूतियों का सऊदी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला

हूती संगठन ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब के जज़ान में अरामको की रिफाइनरी को ड्रोन से निशाना बनाया। सऊदी अधिकारियों ने भी रिफाइनरी में आग लगने की पुष्टि की, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments