11अगस्त,2026 (जगदेव सिंह जग्गी): चंडीगढ़ के सेक्टर-17 मे बने ताज होटल के पीछे लॉन में (संदिग्ध) चिंताजनक वस्तु दिखाई देने से हड़कंप मच गया। होटल सुरक्षा टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद क्यू.आर.टी, बम स्क्वॉड, फायर विभाग और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की।
फिलहाल संदिग्ध वस्तु की प्रकृति और उससे किसी खतरे की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आसपास कोई संदिग्ध वस्तु या बैग मिलने पर उसे न छुएं और तुरंत 112 पर सूचना दें। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।






