Thursday, August 27, 2026
HomePatialaजिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरों पर – डिप्टी कमिश्नर

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाँ जोरों पर – डिप्टी कमिश्नर

 

पटियाला, 12 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजा भालिंदर सिंह खेल स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस बार पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास एवं फूड प्रोसेसिंग मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करेंगे।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस, आईटीबीपी, होम गार्ड्स, एनसीसी तथा रेड क्रॉस के विद्यार्थियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली शख्सियतों को सम्मानित भी किया जाएगा।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि समारोह से संबंधित सभी प्रबंध समय पर पूरे करने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा आपसी तालमेल से कार्य किया जा रहा है। समारोह में आने वाले मेहमानों और आम लोगों की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गौरव और शान के साथ मनाया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर दमनजीत सिंह मान, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनुप्रिता जौहल, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम सिमरप्रीत कौर, एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा, सहायक कमिश्नर हरजोत कौर मावी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments