Thursday, August 27, 2026
HomePatiala2027 में जनता के सहयोग से पंजाब में बनेगी कांग्रेस की जनहितैषी...

2027 में जनता के सहयोग से पंजाब में बनेगी कांग्रेस की जनहितैषी सरकार: मोहित मोहिंद्रा

हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान के तहत मोहित मोहिंद्रा की बूथ बैठकें जोरों पर; त्रिपड़ी के विभिन्न मंडलों में उमड़ा जनसैलाब

पटियाला, 17 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): विधानसभा क्षेत्र पटियाला ग्रामीण में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ के तहत श्री मोहित मोहिंद्रा के नेतृत्व में चलाया जा रहा अभियान पूरे जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में आज शहर के प्रमुख क्षेत्र त्रिपड़ी के विभिन्न मंडलों और वार्डों में क्रमवार बूथ बैठकें आयोजित की गईं। इनमें स्थानीय नेताओं, सक्रिय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठकों को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंद्रा ने दावा किया कि प्रदेश के लोग मौजूदा सरकार की नाकामियों और झूठे वादों से पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत यह दर्शाती है कि पंजाब का हर वर्ग—व्यापारी, किसान, मजदूर और युवा—आज कांग्रेस की ओर उम्मीद की नजर से देख रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के भरपूर समर्थन से वर्ष 2027 में पंजाब में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी और विकासोन्मुख सरकार बनेगी।

मोहित मोहिंद्रा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि किसी भी चुनाव या राजनीतिक अभियान में बूथ स्तर के कार्यकर्ता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी मंडल और बूथ प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनें और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के माध्यम से ही किसी भी तानाशाही नीति का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।

इस अवसर पर त्रिपड़ी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोहित मोहिंद्रा को विश्वास दिलाया कि वे एकजुट होकर संगठन को और मजबूत करेंगे। बैठकों के दौरान नरेश दुग्गल, जिला अध्यक्ष पटियाला शहरी, हरविंदर शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष त्रिपड़ी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, युवा नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments