मनोरंजन,18 अगस्त,2026 (काजल): इमरान हाशमी की फिल्में अपनी कहानी के साथ-साथ हिट गानों के लिए भी मशहूर रही हैं। 2008 की फिल्म ‘जन्नत’ का गाना ‘लंबी जुदाई’ भी ऐसा ही लोकप्रिय गीत है, जिसने पाकिस्तानी सिंगर कामरान अहमद को बॉलीवुड में पहचान दिलाई।
खास बात यह है कि कामरान ने इस गाने को गाया ही नहीं, बल्कि लिखा और कंपोज भी किया था। ‘चार दिनों का प्यार हो रब्बा, लंबी जुदाई’ बोल वाला यह गीत रिलीज के बाद खूब पसंद किया गया और कामरान की किस्मत चमक गई।
कुणाल देशमुख के निर्देशन और मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन में बनी ‘जन्नत’ में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म की सफलता के बाद इसका सीक्वल ‘जन्नत 2’ भी 2012 में रिलीज हुआ।






